फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पेठा भंडार की दो भट्ठी सील की, धुएं से दो एकड़ भिंडी की फसल खराब होने का आरोप

Fri, 24 Oct 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विभाग द्वारा सील की गई भट्टी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पुरानी चुलकाना फाटक के पास स्थित देव पेठा भंडार की दो भट्ठी को सील कर दिया हैं। बोर्ड की टीम ने शहर मालपुर गांव के एक किसान की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। किसान ने एसडीएम को शिकायत देकरपेठा भंडार में लकड़ी जलाकर धुआं छोड़ने और इससे उनकी दो एकड़ में भिंडी की फसल खराब होने के आरोप लगाए थे। यह इस सीजन की पहली बड़ी कार्रवाई है। इससे दूसरे मिठाई भंडार संचालकों व फैक्टरी मालिकों की भी धड़कन तेज हो गई है।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य नियंत्रण प्रदूषण बोर्ड के एसडीओ शिवेंद्र सिंह टीम के साथ वीरवार को पुरानी चुलकाना फाटक के पास देव पेठा भंडार पर पहुंचे। यहां प्रदूषण की जांच की। उन्होंने बताया कि शहर मालपुर गांव के एक किसान ने एसडीएम को शिकायत दी थी। उनका आरोप है कि पुरानी चुलकाना फाटक के नजदीक एक पेठा भंडार में लकड़ी जलाकर धुआं छोड़ा जाता है। जिससे उनकी दो एकड़ के करीब भिंडी की फसल खराब हो गई। इस पर एसडीएम कार्यालय की तरफ से प्रदूषण विभाग को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। एसडीओ शिवेंद्र सिंह ने बताया कि पेठा भंडार की दो भट्ठी सील कर दी हैं। अब इन पर जुर्माने का आकलन किया जा रहा है। पेठा भंडार पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। देव पेठा भंडार के संचालक मुकेश व नितेश ने बताया कि दिवाली पर भट्ठी चलाई थी। कुछ लोग उनसे पैसे की मांग करते थे। उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया। इससे बदला लेने के लिए उनकी शिकायत एसडीएम को दी है। वे हर मंच पर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें