फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच को डराने के लिए किए हवाई फायर

Mon, 17 Jun 2013 05:31 AM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गांव हथवाला के सरपंच के घर के बाहर रंजिश के चलते गांव के ही पांच युवकों ने देसी कट्टे से हवाई फायर किए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सरपंच नीरज ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 12 जून को गांव के ही दो युवकाें ने उसके घर के बाहर खड़ी कार को मोटरसाइकिल से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसका विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने अपने तीन साथियों को बुला लिया और उसके घर के बाहर देसी पिस्तौल से फायर कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार दिन बाद मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें