फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकोड़े और कोल्ड ड्रिंक से 52 बीमार

Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड नंबर सात में एक प्रत्याशी के 52 समर्थक और एजेंट ब्रेड पकोड़े और कोल्ड ड्रिंक पीने से बीमार हो गए। तबीयत खराब होने पर इनमें से 32 को सिविल अस्पताल और अन्य 20 लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में रविवार को नगर निगम चुनाव थे। इस कारण वार्ड नंबर सात में सुरेश वर्मा के समर्थक और एजेंट पोलिंग बूथ के बाहर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान दोपहर को करीब 12 बजे दो-तीन लोग मोटरसाइकिल पर आए और अपने आपको इसी प्रत्याशी का समर्थक बताते हुए वहां पर तैनात समर्थकों और एजेंटों को खाने के लिए ब्रेड-पकोडे़े और कोल्ड ड्रिंक दी। इसके बाद ये लोग वहां से चले गए। इसके बाद समर्थकों ने पकोड़े और कोल्ड ड्रिंक बांटकर खा लिए। आरोप है कि ये ब्रेड पकोड़े खाने के बाद शाम को उनकी तबीयत खराब हो गई। इससे समर्थकों को उल्टी और दस्त लग गए। इससे समर्थकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अन्य समर्थकों ने इनमें से 32 लोगों को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और 20 लोगों को निजी अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों ने इनकी हालत में सुधार बताया है। समर्थकों का आरोप है कि उनके खाने में कुछ मिलाया गया था, जिससे उनकी तबीयत खराब हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें