पानीपत। रबी फसल खरीद अभियान 2022 के तहत जिले की विभिन्न मंडियों में गेहूं की आवक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिले में स्थापित किए गए 12 खरीद केंद्रों व मंडियों में 98,009 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। विभिन्न सरकारी एजेंसियों मंडियों में आए गेहूं की खरीद कर रही है। सरकार इस सीजन के लिए गेहूं की खरीद निर्धारित मूल्य 2015 रुपये प्रति क्विंल पर कर रही है।
खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी जितेश गोयल ने बताया कि सोमवार तक अहर खरीद केंद्र पर 3075 मीट्रिक टन, बबैल में 1355 मीट्रिक टन, बाबरपुर खरीद केंद्र पर 9277 मीट्रिक टन हो चुकी है। बापौली में 7700, छिछड़ाना में 2930, इसराना में 8945 मीट्रिक टन, मडलौडा में 16558 मीट्रिक टन, नौल्था में 551 मीट्रिक टन, पानीपत में 13833 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है।
इसी प्रकार समालखा मंडी में 30398 मीट्रिक टन गेंहू, सनौली में 2924 मीट्रिक टन, उरलाना में 453 मीट्रिक टन गेंहू की आवक हुई है। जितेश गोयल ने बताया कि गेहूं की खरीद सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई कठिनाई न हो।