फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैन गांव के सरपंच पर लगा पंचायत में गबन करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नैन गांव के सरपंच पर लगा पंचायत में गबन करने का आरोप
विज्ञापन

डीसी ने डिप्टी सीईओ को शौंपी जांच,सरपंच व ग्राम सचिव रिकार्ड़ सहित तलब
मतलौडा।
गावं नैन वासी राजेश ने उपायुक्त को शिकायत देकर नैन ग्राम सरपंच पर पंचायती फंड व ग्रांट में फर्जी बिल चढ़ाकर हेराफेरी करके गबन करने का आरोप लगाया है। उपायुक्त ने मामले की जांच जिला परिषद के डिप्टी सीईओ को शौंपी है। डिप्टी सीईओ ने मतलौडा खंड कार्यालय को पत्र जारी कर सरपंच व ग्राम सचिव को पंचायती रिकार्ड सहित तलब किया है।
जानकारी के अनुसार नैन गांव वासी राजेश ने उपायुक्त को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि नैन ग्राम सरपंच विक्रम सिंह ने पंचायती फंड और पंचायत में आने वाली ग्रांट में हेराफेरी कर फर्जी बिल चढ़ाकर पंचायती पैसे का गबन किया है। इतना ही नहीं सरपंच ने पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है। जिसको कब्जामुक्त करवाने की मांग की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीडीपीओ अशोक छिक्कारा ने कहा कि गबन के आरोप में नैन सरपंच की शिकायत दी हुई है। जिसकी जांच डिप्टी सीईओ कर रहे है। रिकार्ड सहित कार्यालय में हाजिर होने की सूचना नैन सरपंच को भेज दी गई है।इस समबंध में ग्राम सरंपच विक्रम सिंह ने कहा कि उसने जांच अधिकारी को रिकार्ड सौंप दिया है। उस पर लगे आरोप बेबुनियाद है। वह किसी भी जांच के लिए तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें