फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स ने एक घंटे तक लघु सचिवालय का किया घेराव, भवन के गेट पर धरना देकर जमकर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय गेट पर एक घंटे जमे रहीं आंगनबाड़ी वर्कर्स, नहीं निकल पाए अधिकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स का विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। राज्यव्यापी हड़ताल के नौवें दिन मंगलवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स ने लाल बत्ती चौक सीटू कार्यालय से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय का घेराव कर मुख्य गेट पर धरना दे दिया। करीब एक घंटे तक अधिकारी न तो लघु सचिवालय से बाहर आ सके और न ही अंदर जा सके। एक घंटे तक आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस बल लघु सचिवालय अंदर गेट पर तैनात हो गया, ताकि आंगनबाड़ी व हेल्पर अंदर न घुस सकें। इसके बाद दो डीएसपी जगदीप व राजेश लोहान मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्पर्स को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद वर्करों ने डीएसपी को ज्ञापन सौंप दिया। बुधवार को भीख मांगती हुईं आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स लघु सचिवालय पहुंचेंगी और वहां भी भीख मांगकर रोष प्रकट करेंगी।

नहीं हटेंगे पीछे, सरकार को माननी होंगी मांग
सीटू एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर पिछले नौ दिनों से आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स की अनिश्चितकालीन राज्यव्यापी हड़ताल चल रही हैं। अपनी 12 मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष संतोष रावल ने कहा कि वे अब पीछे नहीं हटेंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 54 हजार के करीब आंगनबाड़ी व हेल्पर्स हैं। वे 43 साल से अपनी मांगों को लेकर लड़ रही हैं। इतने साल बीतने के बाद भी सरकार आंगनबाड़ी वर्करों को 8140 और हेल्पर्स को 3500 रुपये हर महीने दे रही है। इतने कम रुपये में वर्कर व हेल्पर्स कैसे अपने परिवार का पालन पोषण करें। वे अब पीछे हटने वाली नहीं हैं। अब तो सरकार को ही उनकी मांगों को मानना होगा। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष संतोष रावल ने कहा कि सरकार ने जल्द ही उनकी मांग नहीं मानी तो प्रदेश कि सभी 54 हजार आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स सीएम सिटी करनाल में पांच मार्च को एकत्रित होंगी और सीएम कैंप का घेराव करने के लिए कूच करेंगी।
विज्ञापन


होली दहन नहीं भाजपा के पुतले का किया जाएगा दहन
आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स ने बताया कि इस बार वे रंगों की होली नहीं काली होली मनाएंगे। इसके साथ ही एक मार्च को होली दहन नहीं किया जाएगा, बल्कि भाजपा सरकार के पुतले का दहन किया जाएगा। जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानती तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा और यह प्रदर्शन उग्र होता जाएगा।

लोग हुए परेशान : आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स ने लघु सचिवालय भवन के गेट पर धरना दे दिया। इस कारण एक घंटे तक लोग परेशान रहे। अधिकारियों से अपनी परेशानी लेकर आए लोगों को बाहर इंतजार करना पड़ा वहीं दूसरी ओर अधिकारी भी अपने दफ्तर में ही बैठे रहे। न उन्हें अंदर से बाहर आने दिया और जो अधिकारी बाहर थे न उन्हें अंदर जाने दिया।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
जुलूस का नेतृत्व यूनियन की जिला प्रधान कमला, सचिव सुमित्रा मलिक, सीटू के कार्यकारी प्रधान सुनील दत्त, कोषाध्यक्ष सविता, उप प्रधान शीला अहलावत, एसकेएस के जिला प्रधान कश्मीर सिंह, सचिव तेजपाल व रोडवेज यूनियन के नेता राजपाल, वैटनरी डाक्टर एसोसिएशन से डॉ.सुरेंद्र मलिक ने किया। इस अवसर पर भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला प्रधान राजेंद्र छौक्कर, सचिव ओमपाल, रीटा, सरला, पिंकी, राजबाला, नीलम, सुनीता व रामकली आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें