पानीपत। धूप सिंह नगर स्थित एक मकान में चोरी हो गई आरोपी चोर मकान से 90 तोले चांदी, सोने के गहने और 9500 रुपये चोरी कर फरार हो गया। इस मामले में मकान मालिक में चांदनी बाग थाने में केस दर्ज कराया है।
धूप सिंह नगर निवासी सायरा ने बताया कि वह पति इंतजार और बच्चों के साथ निजी काम से यूपी गईं थीं। 26 नवंबर को घर लौटीं तो ताले टूटे मिले। सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी। घर से 90 तोले चांदी के गहने, सोने के कानों के कुंडल, सोने की नथ और करीब 9500 रुपये चोरी मिले। इसके बाद उन्होंने चांदनी बाग थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव बांध में घर के सामने से ट्रैक्टर और डंपर चोरी
इसराना। गांव बांध में शनिवार की रात घर के सामने गली में खड़ा ट्रैक्टर और डंपर चोरी कर लिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर एवं डंपर मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बांध निवासी सुनील ने बताया कि शनिवार की रात घर के सामने ट्रैक्टर और उसके साथ जुड़ा डंपर खड़ा किया था। रविवार सुबह दोनों चोरी मिले। करीब छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।