फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों के खाते से निकाले 90 हजार, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 11-12 निवासी युवक और मुखीजा कॉलोनी निवासी दो युवकों के खाते से ठगों ने करीब 90 हजार रुपये निकाल लिए। इस मामले में दोनों युवकों ने संबंधित थाने की पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 11-12 निवासी ललित बतरा ने बताया कि तीन जून की रात उसके पिता के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने कहा कि वह जाटल रोड से पंडित जी बोल रहा है। कहा कि वह उनके खाते में रुपये डलवा रहा है, सुबह ले लूंगा। इसी का झांसा देकर आरोपी ने उसके मोबाइल नंबर पर फोन पे से 25 हजार और पेटीएम से 20 हजार रुपये निकाल लिए। चांदनीबाग थाने की पुलिस ने भुक्तभोगी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है।
ठगी नंबर-2
मुखीजा कॉलोनी निवासी सुरेंद्र यादव ने बताया कि 10 मार्च 2022 को उनके खाते से 55 हजार रुपये कट गए। कहा कि उनका आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। 10 मार्च को दोपहर डेढ़ बजे ट्रेन से अमृतसर जा रहा था। मोबाइल पर 9500, 9500, 9500, 9500, 9500, 9524, 2024, 524, 4523 समेत कुल 55,000 रुपये कटने का मैसेज आया। उसके पास न कोई ओटीपी आया और न ही कॉल और खाते से रुपये कट गए। आरोप लगाया कि उन्होंने बैंक में फोन कर जानकारी दी लेकिन फोन रिसिव करने वाली महिला बैंक कर्मचारी ने मीटिंग में व्यस्त होने की बात कहकर फोन काट दिया। वह बैंक के लगातार चक्कर काट रहा है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें