समालखा। समालखा में ठग ने किसान के मामा का जानकार बनकर अपने विश्वास में लिया और 87 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित को ठगी के बारे में मोबाइल पर आए मैसेज के माध्यम से पता लगा। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव जौरासी निवासी सोमबीर ने बताया कि 21 अप्रैल की रात 10 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने सोमबीर के मामा का पूरा परिचय देकर अपनी बातों में उलझा लिया। बातों में उलझा कर उसने अपने खाते में एक रुपया ट्रांसफर करवा लिया। एक रुपये की ट्रांजेक्शन के तुरंत बाद ठग ने उसके खाते से तीन बार में 24999, 26999, 34999 रुपये खाते से निकाल लिए। कुल मिलाकर ठग ने उसे 86988 रुपये की चपत लगा दी। संवाद