फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कनाडा भेजने के नाम पर 8.27 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उमरी गांव निवासी राकेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में छह लोगों पर उनकी बेटी को कनाडा भेजने के बहाने आठ लाख 27 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरोपियों में गांव खानपुर के मनीष, मनप्रीत, जरनैल सिंह व एक महिला शामिल व छालौंदी गांव का साहिल और भगवानपुर गांव का रियासत अली शामिल हैं।
राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि वह और रियासत अली 15 वर्षों से पिकाडली शुगर मिल भादसो में सहकर्मी और मित्र थे। रियासत ने राकेश को ईगल ग्लोबल इमिग्रेशन लाडवा से संपर्क करने की सलाह दी, जहां मनीष और मनप्रीत ने उनकी बेटी पूर्वी शर्मा को कनाडा भेजने का वादा किया। 25 नवंबर 2023 को पूर्वी ने पीईटी स्कोर भेजा, जिसके बाद आरोपियों ने साढ़े 18 लाख रुपये की मांग की। राकेश ने 10 हजार रुपये नकद और छह लाख 42 हजार रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किए, जिसे साहिल ने निकाल लिया। मेडिकल के नाम पर सात हजार रुपये और फाइल फंड के लिए 25 हजार रुपये भी लिए गए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें