फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक की हत्या में नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर के रेलवे गेट स्थित बाजार में दिन-दिहाड़े युवक पर हमला कर हत्या करने के मामले के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने नाबालिग सहित दो आरोपी काबू किए है। इस मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश चंद की टीम ने बालू निवासी एक 17 वर्षीय किशोर को निरुद्ध करने के अतिरिक्त बालू निवासी आरोपी अमन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

डीएसपी बीर भान ने बताया कि गांव चौशाला निवासी अमन ने शिकायत दी थी कि वह एक साल पहले चौशाला निवासी उसके दोस्त कुलबीर, मोहित के साथ कलायत से बस में गांव जा रहे थे तो बालू निवासी विक्की, अमन, मिट्ठा, के साथ उनका झगड़ा हो गया। जिसके बाद वे हमसे रंजिश रखने लगे। एक मई को वह अपने दोस्त कुलबीर के साथ कैथल बाजार से अपने गांव के लिए जा रहे थे। तभी रेलवे गेट कैथल के पास उनकी बाइक के सामने अमन, मिट्ठा, विक्की निवासी बालू व साहिल, जयप्रकाश व कर्मजीत निवासी खरक अपने अन्य साथियों के साथ हाथों में चाकू व पंच लेकर आए।
उनका रास्ता रोककर मारपीट करने लगे। वह डरकर साइड में भाग गया तथा उन्होंने कुलबीर पर चाकू से हमला कर दिया। उसको बाद में पता चला कि कुलबीर को शाह अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां से कुलबीर को रेफर कर दिया गया। कुलबीर को इलाज के लिए हिसार ले जाते समय रास्ते में कुलबीर की हमले में लगी चोटों कारण मौत हो गई। जिस बारे थाना शहर में हत्या संबंधी मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव युनिट ने उक्त मामले में पहले ही पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए थे। किशोर व आरोपी अमन भी वारदात को अंजाम देने में शामिल थे। आरोपी अमन रविवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत व नाबालिग को न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें