पानीपत। नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा की तरफ से आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ करते हुई भाजपा जिला अध्यक्?
- फोटो : Panipat
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में नई दिल्ली स्थित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की ओर से एक माह तक चलने वाली नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। वीरवार से शुरू हुई यह कार्यशाल एक अप्रैल तक चलेगी।
प्रदेश में उभरते लेखकों और युवा रंगकर्मियों की नई पीढ़ी तैयार करने की दिशा में कार्यशाला आयोजित की गई है। इसमें प्रसिद्ध काव्य ग्रंथ ‘हल्दी घाटी की रचना’ पर नाटक तैयार किया जाएगा। आईटीआई समेत स्कूलों के 80 छात्र-छात्राओं ने कार्यशाला में पंजीकरण कराया। नाटक विधा के बहुआयामी पक्षों से जुड़े विषय विशेषज्ञ और कलाकार इन्हें प्रशिक्षित कर उन्हें निपुण बनाएंगे।
नगर निगम पानीपत कमिश्नर आरके सिंह और पानीपत भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला के प्रेरणास्रोत बिजली निगम के अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास रहे। उन्होंने अपना संदेश प्रतिभागियों को संप्रेषित किया। कार्यशाला एनएसडी के निदेशक प्रोफेसर दिनेश खन्ना के मार्गदर्शन में हो रही है। कार्यशाला के कैंप डायरेक्टर लोकेंद्र त्रिवेदी और असिस्टेंट डायरेक्टर सत्येंद्र मलिक और कोऑर्डिनेटर बिजली निगम पंचकूला के पीआरओ राजीव रंजन है। एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल और प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने पौधे और शॉल भेंट कर सभी मेहमानों का स्वागत किया। मंच संचालन राजीव रंजन और डॉ. संतोष कुमारी ने किया।
प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि समकालीन रंगमंच के विभिन्न पहलुओं को साकार रूप देने में सहयोग मिलेगा। कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से हमें भविष्य के लिए भावी साहित्यकार और नाटककार अवश्य मिलेंगे।
पानीपत। कार्यशाला के दौरान मौजूद कॉलेज स्टाफ व विद्यार्थी।- फोटो : Panipat