फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन का झांसा देकर 70 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एक लाख रुपये लोन पास कराने का झांसा देकर युवक से धोखाधड़ी से ठग ने अपने खाते में 70 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने बताया कि ठग ने खुद को बजाज फाइनेंस का कर्मचारी बताया था। जब पीड़ित युवक फाइनेंस कंपनी के ऑफिस पहुंचा तो ठगी का पता चला। इसके आरोपी के खिलाफ शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

बिशन स्वरूप कॉलोनी निवासी युधिष्ठिर पाराशर ने बताया कि उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर बजाज फाइनेंस का विज्ञापन देखा और उसमें लोन के लिए आवेदन कर दिया। कुछ ही देर बाद एक कॉल आया। उसने खुद को बजाज फाइनेंस का कर्मचारी बताया। कहा कि आपका एक लाख रुपए का लोन पास हो जाएगा। प्रोसेसिंग फीस के रूप में 2650 रुपये मांगे। उसने कागजी कार्रवाई के बाद ठग के बैंक अकाउंट में ये रुपए जमा कर दिए, लेकिन लोन पास नहीं हुआ। ठग का दोबारा कॉल आया और 8320 रुपये और जमा करने की बात कही। ठग ने पेमेंट रिफंड होने का आश्वासन दिया। ठीक इसी प्रकार अलग-अलग तरीके से ठग ने उससे कुल 70015 रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिए।
पीड़ित ने बताया कि ठग की डिमांड बढ़ने के बाद उसे धोखाधड़ी का शक हुआ तो वह गोहाना रोड स्थित बजाज फाइनेंस के ऑफिस में पहुंचा। वहां पता चला कि स्कीम की बात गलत है। युवक के बारे में पूछा तो पता चला कि इस नाम का कोई व्यक्ति ऑफिस में काम नहीं करता। इसके बाद उसने थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट लिखवाई।
विज्ञापन

खुद का काम शुरू करना चाहता था
पीड़ित युवक ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में क्लर्क था। लॉकडाउन के कारण कंपनी बंद होने से वह बेरोजगार हो गया। अब वह अपना बिजनेंस शुरू करना चाहता था। उसने दोस्तों और परिचितों से उधार लेकर रुपये गंवा दिए। बताया कि आरोपी ने सबसे पहले बातचीत के दौरान अपना बजाज फाइनेंस कार्ड भेजा था। इसी से वह झांसे में फंस गया।
विज्ञापन

युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें