फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 रिहायशी व व्यवासायिक प्लॉटों की होगी बोली, 40 करोड़ कमाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण 29 मई को 65 प्लॉटों की बोली करेगा। इनमें 32 रिहायशी और 33 व्यावसायिक प्लॉट हैं। सबसे अधिक सेक्टर-13 के 19 रिहायशी प्लॉटों की बोली होगी, जबकि सेक्टर-छह के 13 व्यावसायिक प्लॉटों की बोली की जाएगी। 29 मई को सुबह 10 बजे ऑनलाइन बोली होगी। विभाग ये प्लॉट बेचकर 40 करोड़ रुपये जुटाना चाहता है।
विज्ञापन

अब भी लोग सेक्टर आठ, सात, छह और सेक्टर-24 में भूमि खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, क्योंकि इन सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। ये सेक्टर अब तक पूरी तरह से आबाद नहीं है। यहां पर 40 प्रतिशत प्लॉट खाली पड़े हैं। आए दिन यहां पर आपराधिक वारदात होती है, इसलिए विभाग इस सेक्टरों की भूमि को जल्द से जल्द बेचकर इन्हें आबाद करना चाहता है। एचएसवीपी मामलों के जानकार अमित कुमार के अनुसार विभाग उक्त प्लाटों की बोली से 50 करोड़ तक कमा सकता है। कारण कि इस वक्त उद्यमी व कारोबारी सेक्टरों में भूमि खरीदने को इच्छुक हैं। एचएसवीपी भी सेक्टरों को आबाद करने का प्रयास कर रहा है।
खाली पड़े प्लॉटों पर कब्जा न हो-
एचएसवीपी के 80 से अधिक प्लॉटों पर अवैध कब्जे हैं। इनके केस कोर्ट में विचाराधीन है। कब्जाधारियों ने इन प्लॉटों पर कब्जा कर कोर्ट से स्टे ले ली, इसलिए एचएसवीपी अब इन पर कार्रवाई नहीं कर सकता। यही कारण है कि विभाग अब खाली पड़े प्लॉटों को जल्द बेचना चाहता है।
विज्ञापन

इन रिहायशी प्लॉटों की होगी बोली-
सेक्टर प्लॉट रकबा
आठ 78 व 79 10 मरला
13 1890, 1895, 333 से 336 आठ मरला
354, 355
13 276 से 286 छह मरला
18 964 ए 1.5 मरला
24 866 14 मरला
24 60 10 मरला
इन व्यवासायिक प्लॉटों की होगी बोली-
सेक्टर प्लॉट रकबा प्रारंभिक कीमत
छह 41 से 53 121 वर्ग मीटर 86.84 लाख
12 110, 112 22.69 वर्ग मीटर 26.37 लाख
13 264, 265 22.69 वर्ग मीटर 14.65 लाख
25 45 से 50, 52 150 वर्ग मीटर 1.70 करोड़
अधिक से अधिक प्लॉटों की बोली करने का प्रयास- ईओ
29 मई को प्लॉटों की ऑनलाइन मानीटरिंग होगी। मुख्यालय में इसका ऑनलाइन रिकॉर्ड होगा। मुख्यालय में बोली होने वाले प्लॉटों की डिटेल भेज दी गई है। सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बोली की जाएगी।
विज्ञापन

-सुरेंद्र सिंह, ईओ एचएसवीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें