फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैफेड ने सरसो खरीद रोकी, किसानों ने सीएम से शिकायत करने की बात कही तो दोबारा खरीद हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हैफेड ने सरसों खरीद रोकी, किसानों ने सीएम से शिकायत करने की बात कही तो दोबारा खरीद की शुरू
विज्ञापन

पानीपत। अनाज मंडी में खरीद एजेंसी हैफेड ने शनिवार को सरसों की सरकारी खरीद को बंद कर दिया। जिससे मंडी में सरसों लेकर आए किसानों में रोष जताया। वहीं किसानों ने कहा कि यदि उनकी सरसों की खरीद नहीं की गई तो वे रविवार को इसराना अनाज मंडी में होने वाली रैली में जाकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। इसके उपरांत दोपहर बाद दोबारा से खरीद शुरू कर दी गई। ज्ञात हो के पानीपत जिले में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर करीब 496 किसानों ने 711 हैक्टेयर सरसो का रजिस्ट्रेशन कराया था। वहीं पानीपत जिले के किसानों की सरसों इस बार पहली बार पानीपत अनाज मंडी में खरीदी जा रही थी। खरीद एजेंसी हैफेड ने 28 मार्च से मंडी में खरीद शुरू कर थी और जिला के अलग-अलग ब्लाकों ओर गांवों वाइस 10 अप्रैल तक का रोस्टर बनाया था जिसमें तय किया था कि उस दिन उस ब्लाक व उन गांवों के किसानों की सरसों की खरीद की जाएगी। वहीं पिछले साल पानीपत जिला की सरसों करनाल जिला की घरौंडा अनाज मंडी में खरीदी गई थी। सरसों की सरकारी खरीद बंद होने पर पानीपत अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान धर्मबीर मलिक ने कहा कि पहले तो सरकार व प्रशासन की तरफ से कहा जा रहा था कि रजिस्ट्रेशन करवाने वाले सभी किसानों की सरसों की खरीद 4200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी जाएगी। लेकिन आज हैफेड ने अचानक से यह कहकर सरसों की खरीद बंद कर दी कि उनका 5 हजार क्विंटल सरसों खरीदने का टारगेट पुरा हो चुका है। मलिक ने कहा कि एक तो जिन किसानों ने सरसों का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया था तो उन किसानों की सरसों तो पहले ही नहीं खरीदी जा रही थी और अब तो रजिस्ट्रेशन करवाने वाले किसानों की सरसों की खरीद भी बंद कर दी गई। उन्होंने अल्टीमेटम दिया कि प्रदेश सरकार हैफेड द्वारा सभी किसानों की सरसो की खरीद करवाना सुनिश्चित करवाएं नहीं तो आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

रजिस्ट्रेशन करवाने वाले सभी किसानों की खरीदी जाएंगी सरसो: डीएम हैफेड
अनाज मंडी में शनिवार को हैफेड द्वारा सरसों की सरकारी खरीद नहीं करने पर खरीद एजेंसी हैफेड के जिला मैनेजर सत्य नरायण भारद्वाज ने कहा कि हैफेड ने खरीद बंद नहीं की है। पानीपत जिले में हैफेड ने 5 हजार क्विंटल सरसों खरीद का टारगेट रखा था और वह पूरा हो गया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को पानीपत में खरीद के टारगेट को बढ़ाने की मंजूरी लेने के लिए लिख दिया है और उसकी मंजूरी मिलते ही सरसों की सरकारी खरीद शुरू कर दी जाएगी। संभवत टारगेट बढ़ाने की मंजूरी आजकल में ही मिल जाएगी। वहीं डीएम भारद्वाज ने कहा कि पानीपत के जितने भी किसानों ने पोर्टल पर सरसों का रजिस्ट्रेशन कराया हुआ है, उन सभी किसानों की सरसों खरीदी जाएगी। इसके लिए किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले साल घरौंडा की अनाज मंडी में पानीपत जिला का 1250 क्विंटल सरसो खरीद का टारगेट था और इसे इस बार 5 हजार क्विंटल रखा गया था। इसलिए इसे अब बढ़वाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें