फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौदापुर रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे कैंटर की टक्कर से टूटा गाटर, लगा भारी जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शौदापुर रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे कैंटर की टक्कर से टूटा गाटर, लगा जाम
विज्ञापन

थर्मल। गांव शौदापुर में रेलवे अंडर पास के नीचे से निकल रहे एक कैंटर ने भारी वाहनों को रोकने वाला गाटर तोड़ दिया। जिसके कारण अंडर ब्रिज से आने-जाने का रास्ता बंद हो गया। दोनों और वाहनों की लाईन लग गई। हल्के वाहन चालक तो अपनी गाड़ियों को वापस मोड़ कर दूसरे रास्ते से चले गए। सबसे बड़ी परेशानी गांव के किसानों को हुई जिनका हरा चारा 5 घंटे धूप में ही पड़ा रहा। वहीं तेल से भरे एक टैंकर चालक ने मना करने के बाद भी वाहन आगे तक ले गया। जब रास्ता बंद दिखाई दिया तो वह गाड़ी को वापस ले जाने लगा तो वह मेन सड़क के बीच में खराब हो गई। जो कि करीब पांच घंटे बाद हाई ड्रा मंगाकर रास्ते से हटाई गई। ग्रामीण अमरनाथ, कंवरभान, विनोद कुमार, शेरसिंह, कर्मबीर, जयभगवान, रामफल, सोमपाल आदि ने बताया कि गांव के बीचों बीच भारी वाहनों के चलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें