फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेन में पांच माह की गर्भवती का हुआ गर्भपात, सिविल अस्पताल में दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जालंधर से दिल्ली जाते वक्त एक सुपरफास्ट ट्रेन में एक पांच माह की गर्भवती का पानीपत की सीमा में गर्भपात हो गया। लोगों ने पानीपत स्टेशन से महिला को ऑटो में सिविल अस्पताल भिजवाया। यहां महिला रोष विशेषज्ञ को ऑनकॉल ड्यूटी पर बुलाया गया। महिला को फिलहाल प्रसूति वार्ड में दाखिल किया गया है। उसकी हालत स्थिर है। इस घटना के बारे में महिला के परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान निवासी सुमन अपने पति के पास जालंधर गई थी। सुमन पांच माह की गर्भवती थी। पति से मिलने के बाद सुमन चार साल की बेटी के साथ जालंधर से सुपरफास्ट ट्रेन में दिल्ली होते हुए राजस्थान जा रही थी। रास्ते में गांव बाबरपुर के पास सुमन के पेट में तेज दर्द हुआ। पानीपत रेलवे स्टेशन के पास उसका गर्भपात हो गया। यहां महिलाओं ने चादर से महिला सुमन को ढका। उसको पानीपत रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। यहां से ई-रिक्शा में सुमन को सिविल अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने उसको प्रसूति वार्ड में दाखिल किया गया। डॉक्टर सुमन का इलाज कर रहे हैं। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। उसके पति को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। रात करीबन 12 बजे सुमन के पति सिविल अस्पताल पहुंचेंगे। इस बारे में प्रसूति वार्ड की इंचार्ज रजनी देवी का कहना है सुमन पांच माह की गर्भवती थी। उसका ट्रेन में गर्भपात हुआ है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें