सनौली। सनौली थाना के गांव कुराड़ के पास ड्रेन नंबर-2 में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। सनौली थाना पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर बाद सनौली थाना पुलिस को सूचना दी थी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव कुराड के पास ड्रेन नंबर-2 में एक युवक शव पड़ा है। सूचना मिलते ही तुरंत सनौली थाना एसएचओ महाबीर सिंह, एएसआई प्रदीप कुमार, एचसी मदन लाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ड्रेन से शव को बाहर निकलवाया। शव कई दिनों का नदी में पड़ा होने से क्षत विक्षत हो गया था। जिससे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।