पानीपत। सीसीटीवी में कैद चोर दुकान के अंदर से समान चोरी कर लेकर जाते हुए।
- फोटो : Panipat
असंध रोड पुल के पास दो चोरों ने गद्दे की दुकान का शटर उखाड़कर लेपटॉप व 45 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोरों की ये वारदात जूतों के शोरूम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले कैमरे तो दो युवक चोरी कर लैपटॉप ले जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
संदीप सिंह पुत्र फतेहचंद निवासी देव नगर ने बताया कि उसकी असंध रोड पुल के पास गद्दे की दुकान है। उसकी दुकान बेसमेंट में है। वो सोमवार शाम को दुकान बंद कर घर आ गया था। उसके पास सवा एक बजे चौकीदार ने फोन कर बताया कि उसकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। वो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। दुकान की जांच की तो वहां से एक लैपटॉप व गल्ले से 45 हजार रुपये चोरी मिले। लिब्रटी शोरूम के बाहर लगे कैमरे में दो युवक कैद हुए हैं। ये युवक रात को 11:12 मिनट पर वारदात को अंजाम देकर बाहर निकले हैं। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
पानीपत। सीसीटीवी में कैद चोर दुकान के अंदर से बाहर आते हुए।- फोटो : Panipat