फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालखा में मंदिर के निर्माण के दौरान खोदाई में मिले 45 प्राचीन सिक्के

विज्ञापन
समालखा। गांव पट्टीकल्याना में खुदाई के दौरान मिले चांदी के सिक्के । - फोटो : Panipat
विज्ञापन
समालखा।। गांव पट्टीकल्याना में अपने पुश्तैनी मकान मैं वैदिक मंदिर के निर्माण के दौरान की जा रही खोदाई में पुराने समय के चांदी के सिक्के मिले हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना मिलने पर एसआई गौरव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच करने के उपरांत सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

त्रिलोकचंद का गांव में पुश्तैनी मकान है तथा वह बाहर रहते हैं। वो अपने पुश्तैनी मकान में वैदिक मंदिर का निर्माण करने के लिए खोदाई करवा रहे थे। इसी दौरान वहां पर पुरातन काल के चांदी के 45 सिक्के मिले। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसआई गौरव सिंह मौके पर पहुंचे और उसके बाद सिक्कों को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस बारे में पुरातत्व विभाग को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें