फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राज्य स्तरीय समारोह में कुरुक्षेत्र जाएंगी 395 बसें

Fri, 21 Nov 2025 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गुरु तेग बहादुर के 350वें साला पर कुरुक्षेत्र में 25 नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जिले से करीब 395 बस जाएंगी। चारों विधानसभा क्षेत्र के गांवों में एक दिन पहले 24 नवंबर को ही बसों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इनमें पानीपत ग्रामीण व समालखा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 80-80, इसराना में 65 और पानीपत शहर में 50 बसों को भेजने की तैयारी है। इसके साथ बसों की संख्या जरूरत अनुसार बढ़ाई भी जा सकती है। रोडवेज ने इसके लिए तैयारी तेज कर दी हैं। रोडवेज जरूरत पड़ने पर दूसरे डिपो से भी बस मंगवाएगा। इसके अलावा आरटीए से भी सहयोग लिया जाएगा। प्रशासन के स्तर पर वीरवार को मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने उपायुक्त के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त ने इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल प्रशासनिक दक्षता की परीक्षा है, बल्कि गुरु तेग बहादुर के त्याग और मानवता के संदेश को सम्मान देने का अवसर भी है। इसमें यातायात व्यवस्था से लेकर सुरक्षा, चिकित्सा, जल व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन समेत हर पहलू पर काम करना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

गांवों में पहुंचेंगी बस : उपायुक्त ने बताया कि बसें 24 नवंबर को गांवों में निर्धारित स्थानों पर पहुंचेंगी। चालक दल अगले दिन सुबह कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात सभी बसें उसी स्थान पर पहुंचेंगी। इसके लिए एचएसजीपीसी के चयनित सदस्यों के साथ सिख समाज के सरपंच, पंच, ब्लॉक समिति और जिला परिषद सदस्यों को भी जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम नवदीप नैन, सीईओ डॉ. किरण सिंह, आरटीओ नीरज जिंदल व जीएम रोडवेज विक्रम कांबोज उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें