फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सेक्टरों में 32 रिहायशी प्लॉट 25 करोड़ के बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का उन सेक्टर को आबाद करने का प्रयास कर रहा है जहां लोग रहने के इच्छुक नहीं है। जिन सेक्टर में आबादी बहुत कम और अधिकतर प्लॉट खाली पड़े हैं। इन सेक्टर में दूसरे सेक्टर के मुताबिक प्लॉट के रेट भी 40 प्रतिशत तक कम हैं। एचएसवीपी ने शुक्रवार को को चार सेक्टर में 32 रिहायशी प्लॉट लगभग 25 करोड़ रुपये के बेचे हैं। सबसे अधिक सेक्टर 24 के 16 प्लॉट की बोली हुई। सेक्टर 40 के सभी छह प्लॉट बेचे गए हैं।
विज्ञापन

ये दोनों ही सेक्टर काफी समय से आबाद नहीं हो पाए हैं। इन सेक्टरों में 50 फीसदी से अधिक प्लॉट खाली पड़े हैं। यहां पर लगातार अवैध कब्जों की भी शिकायतें मिल रही है। सेक्टर 40 टोल प्लाजा के पास है और सेक्टर 24 गांव उग्राखेड़ी के पास है। दोनों ही सेक्टर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इन सेक्टर के आबाद होने के बाद यहां मूलभूत सुविधाएं बढ़ेगी।
कोरोना के कारण विभाग नहीं कर पाएगा लक्ष्य पूरा
2019 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक ने सभी संपदा अधिकारियों को अधिक से अधिक सरकारी भूमि बेचकर अधिक से अधिक राजस्व एकत्रित करने का लक्ष्य दिया था। पानीपत को एक हजार करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित करना था। एचएसवीपी ने इन तीन साल में लगभग 550 करोड़ की भूमि बेची है। 2020 व 2021 में कोरोना के कारण पांच माह बोली नहीं हो पाई। इसलिए विभाग अपना लक्ष्य पूरा करने से चूक रहा है। विभाग को मार्च माह के पहले सप्ताह तक ये टारगेट पूरा करना था।
विज्ञापन

यहां इतने प्लॉट बेचे गए
सेक्टर प्लॉट
12 01
13 09
24 16
40 06
सरकारी भूमि कब्जामुक्त हो लक्ष्य
चार सेक्टर में 32 प्लॉट बेचे गए हैं। बोली ऑनलाइन की गई है। पूरी बोली का डेटा ऑनलाइन मुख्यालय में जा चुका है। उनका लक्ष्य सरकारी भूमि से कब्जा हटाकर उसकी बोली लगाना है। खाली पड़े प्लॉटों की बोली जल्द की जाएगी। -अनुपमा मलिक, ईओ , एचएसवीपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें