फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को कनाडा भेजने के नाम पर रिटायर्ड फौजी से ठगे 25.45 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बराना गांव निवासी रिटायर्ड फौजी से बेटे को कनाडा भेजने का झांसा देकर ठग ने 25.45 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने विश्वास जीतने के लिए कनाडा का वीजा और 15 जनवरी 2022 की फ्लाइट की टिकट उन्हें व्हाट्सएप पर भेजी और समय पर एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कहा, लेकिन 15 जनवरी को ठग ने कॉल कर कहा कि एंबेसी से पासपोर्ट रिसीव करने गए एजेंट को सीबीआई ने पांच फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ लिया। अब उनका काम नहीं होगा। वह पैसे वापस कर देगा। आठ माह बीत जाने के बाद भी रुपये वापस न मिलने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

बराना निवासी तिलकराज ने बताया कि वह आर्मी से हवलदार पद से रिटायर्ड हैं। उनका बड़ा बेटा विशाल पानीपत की एक अकादमी से कोचिंग लेता था। कोचिंग सेंटर पर अंकित नाम का युवक भी आता था। तिलकराज ने बताया कि उसका सबसे छोटा बेटा विक्रम करनाल में आईलेट्स की कोचिंग ले रहा था। उसने दो बार टेस्ट भी दे दिया, लेकिन उसके अच्छे बैंड नहीं आए। इसी दौरान अंकित ने बेटे विशाल को कहा कि वह हरदीप, शेरगिल नामक दो एजेंटों को जानता है, जो छात्रों को विदेश भेजते हैं। वह पक्का काम करते हैं। उन्होंने अंकित की बात पर विश्वास कर लिया। अंकित ने उनकी शेरगिल से बातचीत करवा दी। हरदीप, शेरगिल ने विक्रम से खाता खुलवाने के लिए सर्टिफिकेट, 15 हजार रुपये और एंबेंसी फीस के लिए 30 हजार रुपये लिए। शेरगिल ने परमजीत नामक लड़के को भेजा, जो बेटे विक्रम को चंडीगढ़ ले गया और वहां उसके फिंगर प्रिंट करवाए। उसका पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज भी ले लिए। 16 दिसंबर 2021 को शेरगिल ने कहा कि आपका कनाडा का वीजा लग गया है। साथ ही उसने कनाडा की टिकट बनवाने और अन्य काम करवाने के नाम पर 25 लाख रुपए मांगे। उन्होंने आरोपियों की तरफ से मिले दो खातों में 10 और 15 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
ठग ने 15 जनवरी 2022 को उन्हें कनाड़ा की फ्लाइट होने की बात कही थी और एयरपोर्ट बुलाया था। उन्होंने तैयारी कर ली थी, वह जैसे ही एयरपोर्ट के लिए जाने लगे तो शेरगिल ने फोन किया और कहा कि उनके साथी को एंबेसी में सीबीआई ने पकड़ लिया है। इसलिए अब काम होना मुश्किल है। उसने कहा कि वह 25 लाख रुपए 9 जून को वापस कर देगा, लेकिन उसने रुपये वापस नहीं किए।
विज्ञापन

तिलक राज ने कहा कि आरोपी उसे बार-बार रुपये लौटाने का झांसा दे रहे थे, लेकिन उनके घर जगाधरी से पुलिस पहुंची और बेटे के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि जगाधरी में एक व्यक्ति से उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगे गए है, जिनमें से छह लाख रुपये उनके बेटे के खाते में ट्रांसफर हुए है। इसके बाद उन्होंने खुद के साथ भी ठगी होने की बात पुलिस के सामने रखी। आरोपियों ने बेटे से दस्तावेज लेकर फर्जी अकाउंट खुलाया है, जिसमें ठगी के रुपये डलवाकर निकाल लेते हैं।
वर्जन
व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अंकित, हरदीप, शेरगिल एजेंट, मधु भारद्वाज, मंजीत और परमजीत के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- बलराज सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें