फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन पंचायत समिति ने कार्यकारिणी गठित की, नपा भंग करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

समालखा। नपा में कुर्सी के लिए मचे हंगामे के बीच जन पंचायत समिति ने अपनी कार्यकारिणी गठित कर दी। साथ ही संघर्ष का ऐलान कर दिया। जन पंचायत समिति के संयोजक पीपी कपूर ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष लंबा चलेगा। इसलिए हमें संगठित होना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक ऐसे पार्षदों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक जन पंचायत चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने खरीद-फरोख्त की जांच और नपा को भंग करने की मांग की।
जन पंचायत समिति की बैठक मंगलवार को रघुनाथ मंदिर में हुई। इसकी अध्यक्षता आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने की। उन्होंने कहा कि समिति की जंग भ्रष्टाचार के खिलाफ है। ये राजनीतिक आंदोलन नहीं, जन आंदोलन है। जो भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना चाहता है, वह इससे जुड़ सकता है। अभियान के तहत हस्ताक्षर और पोल खोल अभियान चलाए जाएंगे। इसके तहत जनता को पार्षदों का असली चेहरा दिखाया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से पार्षदों की खरीद-फरोख्त की विजिलेंस जांच करवाने और नपा को भंग करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान चेयरमैन के लेन-देन की भी जांच होनी चाहिए। कहा कि शहर के सभी वार्डों में एक सप्ताह में कमेटियों गठित हो जाएंगी। ये पार्षदों के कार्यों पर नजर रखेंगी। सतप्रकाश गर्ग ने कहा कि जब तक भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती जन पंचायत का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बने सदस्य
जन पंचायत के संयोजक पीपी कपूर ने बताया कि सतप्रकाश गर्ग, जगतार सिंह बिल्ला, रणबीर कपूर, मास्टर रामधारी, कप्तान सिंह छौक्कर, मास्टर नरेश रमन, सुधीर कुमार लिंकन, जितेंद्र भापरा और अशोक कुहाड़ समिति के सदस्य बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें