फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सीएम ने सेक्टर-29 के उद्यमियों को सकारात्मक भरोसा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
डाई उद्यमी इनहांसमेंट वापस लेने के लिए सीएम से मिले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। डायर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा की अगुवाई में चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने इनहांसमेंट के नोटिसों के बारे में उन्हें बताया। साथ ही उनकी मांग को पूरा करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने डाई उद्यमियों को अगले माह तक सकारात्मक फैसला लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा ने बताया कि हुडा ने इनहांसमेंट के नोटिस जारी किए हैं। इससे सबसे ज्यादा सेक्टर-29 पार्ट टू के उद्यमी प्रभावित हैं। सरकार की मांग पर ही उद्यमियों ने 2000 में सरकार के रेटों पर प्लाट लिए थे। अब हुडा ने उन पर जुर्माना तक लगा रहा है। वे स्थानीय अधिकारियों से लेकर हुडा के आला अधिकारियों तक के सामने अपनी समस्या रख कर चुके हैं। उद्यमी इनहांसमेंट के नोटिस अनुसार रकम जमा कराने की स्थिति में नहीं हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि उनके संज्ञान में पूरा मामला है। हुडा के एक आला अधिकारी ट्रेनिंग पर गए हुए हैं। वे अगले माह तक आ जाएंगे। इसके बाद इस मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। डायर्स एसोसिएशन के प्रधान भीम राणा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजेश जैन, पंकज चुघ, दीनानाथ गुप्ता, नवीन कुंडू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें