फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ बारिश, समालखा में बाउंड्री वाल के नीचे दबने से महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवाओं के साथ बारिश, समालखा में बाउंड्री वाल के नीचे दबने से महिला घायल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जिले में शुक्रवार तड़के तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस मिली, वहीं बिजली गुल होने से परेशानी भी झेलनी पड़ी। बरसात के बाद 44 डिग्री तक पहुंचा पारा सात डिग्री तक लुढ़ककर 37 पर आ गया। समालखा में बाउंड्री वॉल ढहने से एक महिला घायल हो गई। जिसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जिले में दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। मौसम विशेषज्ञों की माने तो जिले में तीन एमएम बरसात हुई है। विशेषज्ञों में आने वाले 24 घंटों के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और बरसात होने की संभावना है।
जिले में वीरवार रात करीब एक बजे तेज आंधी शुरू हो गई और इसके कुछ देर बाद ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। देर रात शुरू हुई बरसात शुक्रवार सुबह तक जारी रही। बरसात के बाद शहर में अनेक स्थानों पर पानी जमा हो गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पानीपत पांच एमएम, समालखा में दो व इसराना में तीन एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बाउंड्री वॉल गिरी, महिला घायल
वीरवार देर रात चली आंधी के दौरान समालखा की हनुमान कॉलोनी में मकान की बाउंड्री वॉल ढह गई। जिससे एक व्यक्ति के मकान की छत टूट गई और बच्चों के साथ बरामदे में सो रही महिला घायल हो गई। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हनुमान कॉलोनी निवासी बिमलेश ने बताया कि वह मूलरूप से गांव टिकरी, जिला बागपत, यूपी की रहने वाली है और करीब दस वर्षों से समालखा की हनुमान कॉलोनी में मकान बनाकर अपने दो बच्चों व पति की साथ रह रही है। बिमलेश ने बताया कि वीरवार की रात वह बरामदे में सो रही थी। तेज आंधी में पड़ोसियों के मकान की बाउंड्री वॉल ढह गई। बाउंड्री वॉल की ईंट उसके ऊपर आकर गिर गई। जिससे वह घायल हो गई। उसके दोनों बच्चे बाल-बाल बच गए। बाउंड्री वॉल गिरने से उसके मकान की छत की सिल्ली टूट गई। छत टूटने से घर में रखा टीवी व अन्य कीमती सामान टूट गया। घायल महिला को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत में सुधार बताया है।
विज्ञापन

बारिश से गलियों जलमग्न
थर्मल। बारिश के कारण जहां ग्रामीण क्षेत्रों की गलियां कीचड़ से सन गई है। वहीं सबसे बड़ी समस्या बाहरी कॉलोनी के लोगों को हो रही है। क्षेत्र की दत्ता कॉलोनी, विर्क नगर, कुलदीप नगर, ज्योति नगर व अन्य क्षेत्रों में गंदे पानी की निकासी न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुलदीप नगर व दत्ता कालोनी में तो लोगो को कीचड़ में से होकर अपने घरों में जाना पड़ रहा है। दत्ता कालोनी निवासी साधु राम, कर्मबीर, बलवान, बृजेश, कालू राम, संदीप, अनूप, बनवारी लाल, कमला, निर्मला, कांता व अन्य ने बताया कि बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें