फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में भीषण हादसा: बाइक के हो गए टुकड़े, महिला ने ली थी लिफ्ट, डंपर की टक्कर से दोनों की मौत

Tue, 08 Jul 2025 08:30 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत

सार

डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। डंपर चालक हादसे के बाद फरार है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नोहरा रेलवे फाटक के पास ये हादसा हुआ। 
विज्ञापन
हादसे के बाद दो हिस्सों में बंटी बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतलौडा के नोहरा गांव के पास रेलवे फाटक पर मंगलवार को पंजाब नंबर के डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक पवन उम्र 30 साल और महिला छोटी उम्र 40 साल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक चालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन


महिला ने ली थी लिफ्ट 

गढ़ी सिंकदरपुर निवासी पवन मिट्टी की ठेकेदारी का काम करता था। वह अपनी बाइक से नोहरा से पानीपत की ओर लौट रहा था। रास्ते में सौदापुर निवासी छोटी ने उससे लिफ्ट मांगी और बाइक पर पीछे बैठ गई। नोहरा रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे पंजाब नंबर के डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पवन और छोटी की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

परिवार में शोक की लहर

पवन के परिजनों ने बताया कि उसकी शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी। उसकी दो साल की बेटी और आठ महीने का बेटा है। वहीं, छोटी के बेटे ललित ने बताया कि उनकी मां किसी काम से नोहरा गई थीं और लौटते समय उन्होंने लिफ्ट ली थी। छोटी के तीन बच्चे है जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में शोक की लहर है।

चालक की तलाश जारी

मौके पर पहुंची मतलौडा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस ने पंजाब नंबर के डंपर को जब्त कर लिया है, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी पवन ने बताया कि चालक की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और मामले की जांच की जा रही है।



ये भी पढ़ें: Haryana Crime: शक के आधार पर कर दी हत्या, पुलिस ने दो दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस, पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें