ड्रेन नंबर एक पर सिचाई विभाग की जमीन पर कब्जा करने वालों को नोटिस
- एसडीएम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। ड्रेन नंबर वन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ एसडीएम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। इस बात की जानकारी आरटीई के जवाब में सिचाई विभाग की ओर से दी गई है।
आरटीआई एक्टिविस्ट अमित राठी ने जार साल पहले सिचाई विभाग में आरटीआई लगाई थी। जिसके बाद सिचाई विभाग की ओर से निशादनेदही कराई गई। निशानदेही के दौरान 153 लोगों की ओर से अतिक्रमण का खुलासा हुआ।
सिचाई विभाग की ओर से कहा गया है कि नगर निगम की ओर अतिक्रमण हटाने में कोई सुनवाई नहीं की गई ।