फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे भाई की शादी में गए कबाड़ कारोबारी के घर से 18 लाख की चोरी

विज्ञापन
पानीपत। चोरी होने के बाद कमरे में पहुंची मकान मालिक धर्मपाल की पत्नी रोते हुए बोली कैसे घुसुं इस ? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। शास्त्री कॉलोनी से छोटे भाई की शादी में गए कबाड़ कारोबारी के घर से 18 लाख रुपये की चोरी हो गई। घर लौटने पर ताले टूटे मिले और करीब 12 लाख रुपये नकद और छह लाख रुपये के जेवर गायब थे। सीसीटीवी फुटेज में चार चोर कैद हुए हैं। शिकायत के बाद पुलिस पिोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

मूलरूप से जींद के पिल्लूखेड़ा निवासी धर्मपाल ने बताया कि वह पिछले 20 वर्ष से पानीपत की शास्त्री कॉलोनी में रहते हैं। उसका कबाड़ का कारोबार है। शिव नगर निवासी सबसे छोटे भाई अशोक की एक मार्च को शादी थी। वह बेटे सचिन और बेटी पूजा के साथ वहां गए थे। रात करीब 12:40 बजे लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। ग्राउंड फ्लोर से लेकर दूसरी मंजिल तक सामान बिखरा था। सामान चेक करने पर कुल 12 लाख रुपये नकदी और छह लाख कीमत के जेवरात (चेन, बाली, अंगूठी आदि) चोरी मिले।
दुल्हन के गहने तक ले गए चोर, आर्टिफिशियल गहने छोड़े
धर्मपाल ने बताया कि धर्मपाल के मकान में ही छोटे भाई की दुल्हन राधिका तैयार हुई थी। उसने अपने सोने के गहनों को उतार कर वहीं पर रख दिया था, जबकि आर्टिफिशियल गहनों को पहना था। आरोपी धर्मपाल के गहनों के अलावा राधिका के भी जेवर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

दो माह पहले ही बेटी के शादी के लिए बनवाए थे गहने
धर्मपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी पूजा की शादी के लिए दो माह पहले ही गहने बनवाकर रखे थे। उनका कबाड़ का कारोबार है, इसलिए उनके मकान में इतनी नकदी रहती थी। चोरों को चोरी करते समय अलमारियों के ताले नहीं तोड़ने पड़े, क्योंकि अलमारियों में पहले से ही चाभियां लगी थीं।
सीसीटीवी फुटेज में चार आरोपी दिखे
पीड़ित ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने करीब एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, लेकिन पड़ोसी हैंडलूम कारोबारी के कैमरों की फुटेज में 11:33 बजे चार युवक आते दिखाई दे रहे हैं। वहीं 11:58 बजे पहले एक युवक और उसके बाद 12:15 पर दो युवक जाते दिखाई दिए। व्यापारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले चार में से एक युवक की पहचान हुई है, वह पांच दिन पहले ही जेल से बाहर आया है, जबकि पुलिस अभी पुष्टि नहीं कर रही है, पुलिस की जांच चल रही है।
कारोबारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आस पास लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, चांदनीबाग थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें