फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 बच्चों समेत कोरोना के 168 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मंगलवार को कोरोना के नए 168 केस मिले हैं, यानि हर घंटे कोरोना के नए सात केस मिले, लेकिन सुखद बात ये है कि मंगलवार को 227 लोगों ने कोरोना को मात दी है। हर घंटे नौ लोगों ने कोरोना को मात दी। इनमें आठ डॉक्टर भी शामिल है।
विज्ञापन

समालखा अस्पताल के प्रभारी , सिविल अस्पताल के डिप्टी एमएस, काबड़ी पीएचसी इंचार्ज, नेत्र रोग विशेषज्ञ व हड्डी रोग विशेषज्ञ की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब डॉक्टरों के रिकवर होने के बाद सिविल अस्पताल में काफी स्वास्थ्य सेवाएं बहाल होगी। वहीं दूसरी ओर बच्चों का लगातार संक्रमित मिला बड़ी चिंता है। मंगलवार को भी कोरोना से 11 बच्चे संक्रमित मिले हैं। अब तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की संख्या 139 पहुंच गई है। इनमें से 66 बच्चे ठीक हो चुके हैं। बाकी होम आइसोलेशन में हैं। मंगलवार को 168 नए रोगियों मे से 94 रोगियों की संख्या 17-35 आयु वर्ग के बीच है। जबकि 90 वर्षीय एक बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित मिला है।
अब तक का जिले का कोरोना संबंधित आंकड़
जिले में अब तक कोरोना के 33,565 केस हो चुके हैं। इनमें से 643 लोगों की मौत हो चुकी है। 4,95,305 लोग अब तक अपनी कोरोना जांच करवा चुके हैं। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 93 प्रतिशत है।
विज्ञापन

छह दिनों में 1453 की औसत से हुई सैंपलिंग
कोरोना के लगातार बढ़ रहे खतरे के बीच कोरोना सैंपलिंग की संख्या लगातार घट रही है। ये स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय है। पिछले छह दिन में अब तक महज 8718 लोगों ने अपनी जांच कराई है। हर रोज 1453 की औसत से कोविड जांच हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग की अब ये सेवाएं होंगी बहाल
- नेत्र रोग विशेषज्ञ कोरोना से रिकवर हो गए हैं। नेत्र ओपीडी अब यहां शुरू होगी।
- हड्डी रोग विशेषज्ञ भी कोरोना से ठीक हुए, सिविल अस्पताल में हड्डी रोग संबंधी ओपीडी शुरू होगी।
- काबडी पीएचसी की इंचार्ज भी ठीक हो गई। बुधवार को वहां भी ओपीडी शुरू होगी।
- उझा पीएचसी की डॉक्टर भी ठीक हो गई है। वहां भी बुधवार से ओपीडी शुरू होगी।
नए मरीजों से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हुए ये सुखद
बुधवार को कोरोनाके नए 168 केस मिले हैं। 227 लोग कोरोना से ठीक हुए है। ये सुखद है। लोगों से अपील है कि अगर कोरोना का कोई लक्षण है तो जांच जरूर करवाएं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन

डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें