कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। जयपुर राजस्थान के विद्याधर स्टेडियम में हुए नेशनल रूरल गेम्स में समालखा हलके की टीम ने कबड्डी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड व सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। सुबह पुराने बस अड्डे पर इनेलो के शहरी अध्यक्ष लेखराज खट्टर व अन्य ने होनहार खिलाड़ियों का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
जयपुर के विद्याधर स्टेडियम में 18 से 20 अगस्त तक नेशनल रूरल गेम्स भारतीय ग्रामीण खेल महासंघ के तत्वावधान में आयोजित किए गए थे। जिसमें सीनियर वर्ग में टीम ने गोल्ड व अंडर-19 की ओपन कबड्डी में सिल्वर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इस मौके पर खिलाड़ी दीपक ढिंढार, राजू, नितिश चुलकाना व सन्नी समालखा मौजूद रहे।