फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन ने की पानीपत शहरी विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन ने की पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हरियाणा के पूर्व मंत्री ओम प्रकाश जैन ने इस बार पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके तहत रविवार को उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता बुल्ले शाह का गढ़ कहे जाने वाले इंसार बाजार में नुक्कड़ सभा कर सेंध लगा दी है। इसके बाद से शहर की राजनीति गलियों में ओम प्रकाश जैन एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए हैं।
इंसार बाजार में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जैन ने कहा कि पहले वह पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने थे। जनता के आशीर्वाद से उन्हें हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बनाया गया था, पर न्यायालय के आदेशानुसार अवैध कालोनियों में विकास सरकार नहीं करा सकती। जिसकी वजह से वह अपनी इच्छा अनुसार जनता के लिए अवैध कालोनियों में विकास नहीं करा पाए। हालांकि जितना संभव था उससे ज्यादा कराया भी है। लेकिन उनके मन को तसल्ली नहीं हुई। जिसका मलाल उन्हें पूरी उम्र रहेगा। इसलिए इस बार उन्होंने पानीपत शहरी विधानसभा से चुनाव लड़ने का मन बनाया है, क्योंकि यहां पर कोई अवैध कालोनी नहीं। यहां पर विकास कार्यों के लिए कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

मौजूदा विधायक सरकार द्वारा नियमित रूप से कराए जा रहे विकास कार्यों का उद्घाटन करने में जुटी हुई है। अपनी तरफ से उन्होंने शहर को सुन्दर व स्वच्छ बनाने का कोई प्लान तक तैयार नहीं किया। जैन ने आरोप लगाया कि नए कार्य तो दूर विधायक तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा की गई घोषणाओं को भी अमल में नहीं ला पाई। शहर की दुर्दशा को देखते हुए ही उन्होंने शहरी क्षेत्र से चुनाव लड़कर जनता की सेवा करने का निर्णय लिया तथा जनता का
सहयोग मिला तो इस एतिहासिक एवं धार्मिक पानीपत शहर को भारत के नक्शे पर विशेष रूप से अंकित कराने का काम किया जाएगा।इस अवसर पर हरविन्द्र सिंह, रिन्कू नंदवानी, रमेश पुनिया, राजिन्द्र खन्ना, विजय मित्तल, महेन्द्र मक्कड़ आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं बतरा कॉलोनी में भी जैन ने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। यहां पर रामकिशन बैरागी, राजपाल बैरागी, कंवर भान शर्मा, संजय गौत्तम, शिव कुमार शर्मा, बलजोर कश्यप व सुभाष शर्मा ने जैन का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें