डॉ. मानिक, मतलौडा और डॉ. जय नारायण को सर्वश्रेष्ठ पशु चिकित्सक सम्मान
फोटो-1
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गोसेवा और गोसंरक्षण के तहत बेहतरीन कार्य करने वालों का पशुपालन विभाग के सौजन्य से सम्मान किया गया। पशुपालन विभाग में डॉ. मानिक पंवार, वीएस मतलौडा और डॉ. जय नारायण वीएस कालखा को सर्वश्रेष्ठ पशु चिकित्सक से सम्मानित किया गया। गोरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गोसेवकों को सम्मानित किया।
पशुपालन अस्पताल में वीरवार को आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा थे। अति विशिष्ट अतिथि पाइट कॉलेज समालखा के चेयरमैन एवं हरियाणा गोसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष हरिओम तायल रहे। ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि पशुपालन अच्छा व्यवसाय है। युवा इससे जुड़कर स्वरोजगार को प्राप्त कर सकते हैं। प्रदेश सरकार डेयरी लोन समेत अन्य योजनाओं को लेकर आ रही है। पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. वाईडी त्यागी ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. त्यागी ने गोसेवक और अन्य पशु चिकित्सक को कार्यों के बारे में बताया। हरिओम तायल ने कहा कि विभाग के इस कदम से गोरक्षकों और सेवकों का हौसला बढ़ेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. योगिता रनोलिया, वीएस जीवीएच रिसालु और डॉ. अशोक लोहान ने किया। समारोह में सर्वश्रेष्ठ संस्थान का पुरस्कार जीवीएच समालखा, जीवीएच इसराना, जीवीडी लोहारी, जीवीडी मनाना और जीवीडी हड़ताड़ी को मिला। पशुपालन विभाग ने अच्छे कार्य के लिए संजय सांगवान सिवाह, सतबीर सिंह बांध, नरेंद्र कुमार छाजपुर, रामपाल समालखा, अशोक कुमार कार्यालय उपनिदेशक पानीपत और शगुन चंद्र कुटानी, जगफूल बिहोली, प्रवीण कुमार पानीपत को सम्मानित किया।