संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक जिले के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण करवाया जा रहा है। कुरुक्षेत्र भ्रमण के दौरान विद्यार्थी विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर गीता का महत्व सहित देश की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे।
खंड शिक्षा अधिकारी विक्रम सहरावत ने बताया कि जिले से 160 विद्यार्थियों का दल शुक्रवार सुबह कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होगा। विद्यार्थियों को ले जाने व लाने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा विभाग की होगी। वहीं, कुरुक्षेत्र की टीम द्वारा विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र के विभिन्न स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा।