फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिक्षा मंत्री ने जनता दरबार लगाकर सुनी जन समस्याएं

Fri, 14 Nov 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
जनता दरबार में समस्या सुनते ​शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने वीरवार को सेक्टर 13-17 स्थित श्याम कमल भाजपा कार्यालय में जनता दरबार लगाकर जन समस्या सुनी। उन्होंने शिकायत के आधार पर मौके पर ही संबंधित अधिकारी को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए है। जनता दरबार में उनके पास 120 शिकायतें पहुंची। जिसने बिजली, पानी, गली मरम्मत और अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायत रही। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने मौके पर अधिकारी को समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान में जल्द सुधार करने के लिए सख्ती बरतने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि पिछले कई सालों से जनता दरबार लगाकर लोगों की शिकायतों के निस्तारण कर रहे हैं। जिससे आम लोगों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें अपना सहयोग देकर मंत्री बनाया है। वह उनको हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में धमाके पर एनआईए काम कर रही है। वहीं एक्यूआई बढ़ने पर स्कूलों की छुट्टी पर बोले की समय रहते इसका फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें