फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नूकर टेबल पर बाजी लगाते 16 किशोर काबू

विज्ञापन
सेक्टर 12 मार्केट की एक दुकान में देर रात रेड के दौरान मौजूद पुलिस प्रशासन साथ में पकड़े गए युवा और ? - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-12 की मार्केट एक दुकान की दूसरी मंजिल पर स्नूकर की चल रही दो टेबल पर बाजी लगाते 16 किशोरों को पुलिस ने काबू किया। शनिवार रात आईटीआई प्राचार्य की अगुवाई में पुलिस प्रशासन ने यहां छापा मारा था। कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन के आरोप पर दुकान मालिक पर दो हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। वहीं किशोरों ने जब माफी मांगी तो उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

इस कार्रवाई में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की भूमिका आईटीआई के प्रिंसिपल डॉ. कृष्ण कुमार ने अदा की। सरकार के निर्देश के अनुसार, शाम छह बजे के बाद जरूरी दुकानों को छोड़कर अन्य सभी को बंद करने का आदेश है। सूचना के आधार पर पुलिस को सेक्टर-12 की मार्केट में दुकान नंबर 11 की दूसरी मंजिल पर स्नूकर टेबल पर 16 किशोर बाजी लगाते मिले। ज्यादातर बच्चे 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाले लग रहे थे। सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वहीं, दुकान मालिक का चालान कर दिया गया है। पूरे मामले को सेक्टर 11-12 पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पूरे मामले की रिपोर्ट जिला उपायुक्त को सौंपी जाएगी। इसके बाद जो भी निर्णय होगा उसका पालन किया जाएगा।
रोजाना चलाते थे ये खेल
मौके पर मार्केट के आसपास जमा लोगों ने बताया कि यहां रोजाना इस खेल को देर रात तक खिलाया जाता है। यहां खेलने के लिए शहर के ज्यादातर बच्चे हुडा और मॉडल टाउन जैसे पॉश एरिया से आते हैं। इस खेल को सालों से चलाया जा रहा है। उन्होंने इस कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन समेत ड्यूटी मजिस्ट्रेट की काफी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें