फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 26 केंद्रों पर 16 सौ परीक्षार्थी देंगे सिविल सेवा की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल सेवा की परीक्षा में जिले के 26 केंद्रों पर होगी, जिसमें 16 सौ परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 12 सितंबर को दो सत्रों में होगी। इसके लिए हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव विजयवर्धन ने वीरवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षकों से बात की। उन्होंने कहा कि परीक्षा से पूर्व सभी इंतजाम कर लिए जाएं। सभी परीक्षा केंद्रों का दौरा किया जाए। परीक्षा कक्ष में फर्नीचर, रोशनी, पानी और शौचालय इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कानून एवं ट्रैफिक व्यवस्था भी चुस्त रखी जाए।
विज्ञापन

राजस्व कार्यालय में बनेगा स्ट्रॉन्ग और कंट्रोल रूम
राजस्व कार्यालय में स्ट्रॉन्ग रूम और कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी तय किए जाएंगे। इनके साथ पुलिस कर्मी की तैनाती भी होगी।
रूट और लोकेशन 11 सितंबर तक होंगे तय
सभी अधिकारी व केंद्र सुपरवाइजर सभी रूट और लोकेशन 11 सितंबर तक तय करेंगे। सभी शिक्षण संस्थान नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्टाफ की ड्यूटी लगाएंगे। आयोग के प्रतिनिधि 11 सितंबर को सभी अधिकारियों और केंद्र सुपरवाइजरों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया जाएगा। परीक्षा संचालन में कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। आयोग की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

-सुशील सारवान, उपायुक्त, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें