फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में भाजपा सभी 10 सीटों पर दर्ज करेगी ऐतिहासिक जीत: मनोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार दोपहर को पानीपत के स्काई लार्क रिसॉर्ट में पहुंचे। सीएम मनोहर लाल चुनाव के एग्जिट पोल आने के बाद काफी उत्साहित दिखे। उन्होंनेे दावा किया कि हरियाणा में सभी दस लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी। भाजपा हरियाणा में जीत का रिकार्ड बनाएगी और नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने देश की तन, मन, धन से सेवा की है। देश की जनता मोदी के कामकाज से खुश है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने जनता की अपेक्षा के अनुसार काम किया है। हमने विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के करवाए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को कराकर भाजपा सरकार ने जनता पर अहसान नहीं किया, बल्कि भाजपा सरकार ने जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से पूरा किया है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के नतीजों का असर हरियाणा के विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। उन्होंने एसवाईएल के मुद्दे पर कहा कि भाजपा सरकार शुरू से ही हरियाणा के हिस्से का पानी लेने के लिए संघर्षरत है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व सांसद दीपेंद्र हुड्डा के लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के संबंध में कहा कि कौन जीतेगा, कौन हारेगा इसका सही पता तो 23 मई को चल जाएगा। उन्होंने करनाल लोकसभा चुनाव के रजिल्ट पर कहा कि भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया जीत कर इतिहास लिखने जा रहे हैं। इस मौके पर करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी संजय भाटिया, परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधायक रोहिता रेवड़ी, विधायक महिपाल ढांडा, विधायक रविंद्र मछरौली व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद विज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें