पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में चोरों ने एक मेडिकल स्टोर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने मेडिकल स्टोर का शटर खोलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुराना औद्योगिक क्षेत्र के दीवाना गांव निवासी हरिकिशन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका जाटल रोड शोंधापुर में मेडिकल स्टोर है। बुधवार को जब वह मेडिकल स्टोर पर पहुंचा तो मेडिकल स्टोर का आधा शटर खुला मिला। अब उसने अंदर जाकर देखा तो स्टोर के गल्ले में रखे डेढ़ लाख रुपये भी गायब थे। व्यापारी ने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुराना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है।