पानीपत। साइबर ठगों ने भाटिया कॉलोनी के एक युवक की मोबाइल फोन की स्क्रीन हैक कर खाते से 1.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर ठगों ने तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर खाते से रुपये निकाले गए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शहर की भाटिया कॉलोनी के दीपक ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार अप्रैल को उसके वाट्सअप पर एक लिंक आया। लिंक को खोलते ही उसके मोबाइल की स्क्रीन हैक हो गई। जिसके बाद आरोपी ने उसके खाते से तीन ट्रांजेक्शन कर 88,338.12 रुपये है। दूसरी ट्रांजेक्शन 29,550 रुपये व तीसरी ट्रांजेक्शन 7500 रुपये की हुई। उसके खाते से 1.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। जिसकी शिकायत तुरंत ही ऑनलाइन की। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। क्रेडिट कार्ड की डिटेल की जांच की जा रही है। थाना साइबर क्राइम के प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को काबू किया जाएगा।