फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- आरोपी फैक्ट्री मालिक की तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवती एक्सपोर्ट में जिंदा जले श्रमिकों के आश्रितों 20-20 लाख
विज्ञापन

मुआवजे की मांग
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। भगवती एक्सपोर्ट फैक्ट्री में लगी आग में जिंदा जले दोनों श्रमिकों के आश्रित परिवारों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा देने और आरोपी फैक्ट्री मालिक को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग उठाई गई है।
विज्ञापन

जन आवाज सोसाइटी के प्रधान एवं पूर्व जिला पार्षद जोगिंद्र स्वामी की अगुवाई में श्रमिकों के परिजन व अन्य लोग शनिवार को चांदनी बाग थाना प्रबंधक सुरेश कुमार से मिले। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर को भगवती फैक्ट्री में आग लग गई थी और उसके 11 दिन बाद मजदूर सोनू व नंदू के नर कंकाल फैक्ट्री से निकाले जा सके थे। उन्होंने कहा कि हादसे को लगभग डेढ़ महीना गुजर जाने के बाद भी अब तक पुलिस ने फैक्ट्री मालिक और उसके पार्टनरों को गिरफ्तार नहीं किया है। स्वामी ने कहा कि फैक्ट्री मालिकों की तय मानकों व सुरक्षा प्रबंधों में जान बूझकर और लालच वश कमी छोड़ी गई थी। जिसके चलते दो श्रमिकों की मौत हो गई। फैक्ट्री मालिक द्वारा मजदूरों का नाम हाजिरी रजिस्टर में दर्ज तक नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री मालिक व अन्य लोग पीड़ित परिवारों पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। पुलिस आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर बिजेंद्र डाहर, संदीप, रवि, दुष्यंत, विक्रम माथुर, धर्मेंद्र पाल, चिराग, विकास अरोड़ा, ललित, विजय, राजेंद्र, अजय राणा, विजय, अमित, विशाल भटनागर, अमन माथुर, विपिन शर्मा, अशोक व विकास कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें