फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 और संक्रमित, अब 48 सक्रिय केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में कोरोना संक्रमितों का आना थम नहीं रहा है। यह खतरे की घंटी है। सोमवार को 11 और संक्रमित आए हैं, इसके साथ ही सक्रिय केसों की संख्या 48 हो गई है। नए संक्रमित केसों की हिस्ट्री पता करने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों को भी ट्रेस किया जा रहा है। इन संक्रमितों के परिजनों के सैंपल लेकर भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जितेंद्र कादियान ने बताया कि सोमवार को 1281 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिन्हें जांच लिए लैब भेजा गया है। 11 नए केस सामने आए हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करें, ऐसा करके ही संक्रमण से बचा जा सकता है।
117 शिविरों में 25103 लोगों का लगा टीका
सोमवार को 117 शिविर लगाए गए हैं। इनमें से 66 शिविर किशोरों के लिए लगे। जहां 12337 किशोरों को पहली डोज लगाई गई वहीं 18 प्लस के 6365 लोगों को पहली डोज दी गई। 45 वर्ष से ऊपर के 850 लोगों को पहली और 1293 को दूसरी डोज दी गयी। कुल 25103 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें