फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 प्लॉटों पर बनी दुकानें 29 को होंगी जमींदोज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कमजोर वर्ग के लिए साल 2012 में सेक्टर 11 पार्ट वन में गरीबों के लिए आरक्षित हुए प्लॉटों से कब्जा हटाने के लिए डीसी सुमेधा कटारिया ने शुक्रवार को नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया है। 29 अप्रैल को प्रशासन 15 प्लॉटों पर बनी इन दुकानों पर बुलडोजर चलवाएगा। फिलहाल इन प्लॉटों पर हैदराबादी देवपुरी श्मशान समिति ने दुकानें बना रखी है। इसकी शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर ने 4 जुलाई 2016 को लोकायुक्त से की थी।
विज्ञापन

लोकायुक्त की जांच में तत्कालीन ईओ विकास ढांडा व दीपक घणघस को दोषी पाया था और उन्हें नोटिस जारी किया था। पीपी कपूर ने अपनी शिकायत में कहा था कि एक विधायक की सह पर हैदराबादी देवपुरी श्मशान समिति ने इन 15 प्लॉट नंबर 516-530 पर 22 दुकानें बनाई थीं। इस पूरे मामले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत है। अब मामले की जांच के तीन साल बाद लोकायुक्त के निर्देशों पर डीसी ने अवैध कब्जा हटवाने के लिए नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। 29 अप्रैल को 50 पुरुष व 20 महिला पुलिस कर्मचारियों की मदद से कब्जा हटाया जाएगा। डीसी ने इस संबंध में एसपी सुमित कुमार, ईओ योगेश रंगा व तहसीलदार कुलदीप मलिक को भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लोकायुक्त के निर्देशों पर मामले में कार्रवाई की जा रही है। 29 अप्रैल को ये कब्जे हटा दिए जाएंगे। इसके लिए पुलिस फोर्स भी मिल गई है।
- योगेश रंगा, ईओ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें