फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों समेत बाइक सवार दंपति को कार चालक ने पीछे से मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पसीना मोड़ पर गन्नौर से पानीपत एक निजी अस्पताल से दवाई लेने आ रहे बाइक सवार दंपती व दो बच्चों को कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी ने कार रोकी। इसी दौरान हादसे की सूचना ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल को दी गई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर एंबुलेंस सहित पहुुंची। लेकिन तब तक राहगीरों की सहायता से घायलों को कार चालक सामान्य अस्पताल ले गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दंपती को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए गन्नौर निवासी 30 वर्षीय घायल सुशील ने बताया कि वो बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी की दवा लेने के लिए पानीपत एक निजी अस्पताल के लिए आ रहा था। उसके साथ उसका 3 वर्षीय बेटा शौर्य व 4 माह का बेटा मानिक भी था। मानिक अपनी मां की गोद में पीछे बैठा था। इसके अलावा शौर्य बाइक पर आगे बैठा था। उसने बताया कि जब वे गांव पसीना मोड़ के पास पहुंचे, तो उन्हें पीछे से आ रहे एक कार चालक ने टक्कर मार दी। जिससे चारों बाइक समेत जीटी रोड पर गिर गए। घायल ने बताया कि उन्हें अस्पताल तक आरोपी कार चालक ने ही पहुंचाया। इस हादसे में सुशील व मनीषा के सिर पर गंभीर चोटें आई। वहीं 3 साल के शौर्य के सिर पर चोट लगी है और 4 माह के मासूम मानिक के दाहिने हाथ पर फ्रैक्चर आया है। घायल दंपती को डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें