फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 10 दुकानों पर छापा मारा काटे चालान, ठोका जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर नगर निगम अब सख्त हो चुका है। मंगलवार को निगम की सफाई शाखा की टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ मिलकर शहर की नई अनाज मंडी स्थित दस दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान छह दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर उनके चालान किए। इस दौरान निगम टीम ने करीब 20 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त करने का काम भी किया है। इस कार्रवाई में निगम की सफाई शाखा के निरीक्षक रिंकू शर्मा और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ कुलदीप अपनी अपनी टीमों के साथ मौजूद रहे। इस बावत अधिकारियों ने बताया कि उनकी ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
नगर निगम की सफाई शाखा के सफाई निरीक्षक रिंकू शर्मा ने बताया कि उन्हाेंने कर्मचारियाें की टीम काे विशेष रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक बेचने वालाेंं के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिम्मेदारियां साैंप रखी हैं। इसी कड़ी में शहर में टीमें छापा मारने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें