फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिये के मुंह में पिस्तौल डाल 1.26 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। गांव नौल्था-डिडवाड़ी रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार की रात दूधिये को रोककर पीटा और उसके मुंह में पिस्तौल की नली डालकर 1.26 लाख रुपये लूट लिया। बदमाशों ने दूधिये के सिर पर धारदार हथियार से हमला हमला भी किया और चाकू मारा। दूधिये को परिजनों ने गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया है। इसराना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव डिडवाड़ी निवासी तेजबीर ने बताया कि वह दूध बेचता है। प्रतिदिन दूध बेचने के लिए पानीपत शहर जाता है। बुधवार शाम को भी दूध बेचने गया था। वहां से लौटते वक्त डिडवाड़ी रोड पर पावर हाउस के पास दो युवकों ने उसकी बाइक को रुकवा लिया। एक युवक ने उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया। उसने वहां से भागने का भी प्रयास किया, लेकिन उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बदमाशों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पीटते हुए उसके मुंह में पिस्तौल की नली डालकर गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने उसकी जेब से 1.26 लाख रुपये लूट लिए। पेट में चाकू मारा और मोबाइल भी लूट लिया, लेकिन कुछ दूर जाकर वापस आए और मोबाइल फेंककर चले गए। बदमाश बाइक पर नौल्था की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें