फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला : इंजेक्शन के ओवरडोज से युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस जुटी पड़ताल में

Thu, 19 May 2022 12:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला

सार

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जमकर सेक्टर-6  इमरजेंसी वार्ड में हंगामा किया। सूचना पर अस्पताल में भारी पुलिस बल पहुंचा। उन्होंने मामला शांत कराया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
महेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में एक युवक की इंजेक्शन की ओवरडोज से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जमकर सेक्टर-6  इमरजेंसी वार्ड में हंगामा किया। सूचना पर अस्पताल में भारी पुलिस बल पहुंचा। उन्होंने मामला शांत कराया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बलटाना के रहने वाले महेश कुमार की तबीयत  खराब हो गई। उसे घर पर दो बार उल्टी हुई। उनके दोस्त विमलेश उन्हें सेक्टर-6 सिविल अस्पताल लेकर गए। अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने उन्हें तीन इंजेक्शन लगाकर भर्ती किया। इस दौरान महेश की तबीयत बिगड़ गई। उसकी सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतक महेश के भाई बबलू और उनकी मां प्रधाना देवी ने कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही से बेटे महेश की मौत हो गई। 

पुलिस की छह गाड़ी मौके पर पहुंचीं
महेश की मौत की सूचना उनके रिश्तेदारों और दोस्तों को जैसे मिली सभी ने पहुंचकर हंगामा कर दिया। पुलिस की 112 नंबर की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके अलावा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। महेश के भाई कन्हैया ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि उनके भाई का पोस्टमार्टम दूसरी जगह से करवाया जाए। उनकी मां तो बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने कहा ओवरडोज से मौत हो गई
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर सचिन बराड़ ने बताया कि इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत नहीं बिगड़ी थी। 

मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। मामले में जांच कमेटी गठित की जाएगी। पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है।
सुवीर सक्सेना, पीएमओ, सिविल अस्पताल, सेक्टर-6

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें