फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, चालक की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर के मल्लाह मोड़ पर हादसा, पंचकूला काम पर जा रही थी 25 वर्षीय शालिनी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। जीरकपुर-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिंजौर के मल्लाह मोड़ ट्रैफिक सिग्नल के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 25 वर्षीय युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। मृतका की पहचान हिमाचल प्रदेश शिमला निवासी शालिनी (25) के रूप में हुई है। वह पंचकूला के सेक्टर-10 स्थित अपने कार्यस्थल पर जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सिर में लगी गंभीर चोट, मौके पर मौत
पुलिस के अनुसार शालिनी बुधवार सुबह बाइक से पंचकूला की ओर जा रही थी। मल्लाह मोड़ के पास ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गई और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर उसका हेलमेट भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया शव
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एनएचएआई की एंबुलेंस से शव को पंचकूला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि ट्रक और फरार चालक की पहचान हो सके। हादसे के बाद कुछ देर मल्लाह मोड़ पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामान्य कराया। चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें