फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर घमासान, चीमा बोले- चुनाव नजदीक आते ही भाजपा का डर सामने आया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टेंडर में भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी के बाद पंजाब में राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा का डर सामने आ गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। चीमा ने कहा कि यह गिरफ्तारी भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है। उन्होंने इसे आप नेताओं को निशाना बनाना गलत बताया। वहीं, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि दिल्ली के बाद अब पंजाब की बारी है। बिट्टू ने आरोप लगाया कि सूबे में भू-माफिया और भ्रष्टाचार का जल्द पर्दाफाश होगा। उन्होंने विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई न होने का हिसाब मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें