फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग : आईटीबीपी के दो हजार से अधिक जवानों ने एक साथ किया सूर्य नमस्कार

विज्ञापन
आईटीबीपी भानू ट्रेनिंग सेंटर में जवानों ने सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा योग आयोग की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आईटीबीपी भानू ट्रेनिंग सेंटर में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आईटीबीपी पंचकूला के दो हजार से भी अधिक जवानों ने एक साथ भानू ट्रेनिंग सेंटर में सूर्य नमस्कार और प्राणायाम का अभ्यास आईजी ईश्वर सिंह दुहन, डीआईजी राजेश शर्मा, कमांडेंट विक्रांत थपलियाल के नेतृत्व में किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. जयदीप आर्य ने दीप प्रज्वलित करके किया। चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने सभी शूरवीरों का अभिनंदन कर विश्व स्तर पर आयोजित हो रहे इस वृहद् कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 20 फरवरी तक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सर्वाधिक योग आसन एलबम का नया विश्व कीर्तिमान स्थापित होने जा रहा है। इसके अंतर्गत गीता परिवार, क्रीड़ा भारती, पतंजलि योग पीठ, हार्ट फूल इंस्टीट्यूशन और राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन संयुक्त रूप से 75 करोड़ सूर्य नमस्कार अभियान के साथ एक नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का संकल्प लिया है।
डॉ. जयदीप आर्य द्वारा प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया और इसके लाभ भी बताए। कपालभाती से पाचन संबंधी रोग ठीक होते हैं, अनुलोम- विलोम को सिरदर्द, रक्तचाप और तनाव प्रबंधन का अचूक मंत्र बताया है। इस कार्यक्रम के आयोजन एवं संचालन में मुख्य भूमिका हरियाणा योग आयोग के रजिस्ट्रार डॉ. हरीशचंद्र, प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रियंका सहित कार्यालय के सभी कर्मचारी, हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के राज्य पदाधिकारी उमेश नारंग, जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रितेश बंसल और आईटीबीपी के सभी सहयोगियों की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें